कोहरे के चलते हवाई सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। शुक्रवार दोपहर में मुंबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट डेढ़ घंटे तक हवा में मंडराती रही। बड़ी मुश्किल से फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। वहीं, शाम सात बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी कोहरे के चलते रनवे पर उतर नहीं पाई। फिर फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को रिसीव करने आए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने उन्हें समझा कर शांत कराया।
घने कोहरे के चलते शुक्रवार को फ्लाइट की लैंडिंग में पायलट को काफी दिक्कतें हुईं। दोपहर से मुंबई से आई फ्लाइट को रनवे पर उतारने में दिक्कतें आई तो उसे डेढ़ घंटे तक चक्कर लगाना पड़ा, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग हो पाई। इसके बाद शाम सात बजे दिल्ली की फ्लाइट जब उतर नहीं पाई तो यात्रियों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी में साढ़े चार सौ छात्रों के शुल्क में हेराफेरी...जांच शुरू
सूचना पाकर रात में एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी मौके पर पहुंचे। यात्रियों को तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया और उन्हें समझा कर शांत कराया। पिछले तीन दिनों से दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट लगातार देर से पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी कारणों से रद कर दी गई थी।