गुलरिहा। क्षेत्र के मोगलान सिरसिया उर्फ भरवलिया निवासी एक बुजुर्ग महिला बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं थी। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जिनकी इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भरवलिया गांव निवासी रमपतिया (65) पत्नी स्व. रामअवध मौर्य 14 दिसंबर की दोपहर किसी काम से गुलरिहा बाजार गईं थी। हनुमान मंदिर के पास बाइक के ठोकर मारने से घायल हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो