फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीआरकेएस की बैठक में छलका रेलकर्मियों का दर्द

Thu, 23 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कर्मचारियों का दर्द छलका। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

दीपक चौधरी ने कहा कि मानसून की पहली ही बारिश में यांत्रिक कारखाने की नालियां उफना गईं और हर तरफ जलभराव हो गया। उन्होंने रेलवे आवासों और कार्यालयों की छतों से पानी टपकने पर गहरी चिंता जताई। मुख्यालय मंडल के मंत्री फिरोज उल हक ने कर्मचारियों की पदोन्नति में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। यांत्रिक कारखाना मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग एनपीए और यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना ओपीएस लागू कराना है।
बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी केएम मिश्र, यांत्रिक कारखाना मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, बृजपाल सिंह, शमशाद अहमद, अंशुमान पाठक, योगेंद्र पाल, अखिलेश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, राजू रावत, अनिल गौतम, दीपक प्रजापति, नंदन चौधरी, एसके खरे, राजकुमार निषाद, धीरज यादव व महेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें