फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Kushinagar: युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, काफी खोजबीन के बाद बरामद हुआ सिर

Sun, 17 Dec 2023 02:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर जिले में युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच ने काफी खोजबीन के बाद उसका सिर बरामद किया। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में रविवार की सुबह 22 वर्षीय एक युवक का सिर कटा शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। युवक का गला काटकर धड़ नदी में फेंका गया था। उसका सिर गायब था। काफी खोजबीन के बाद नदी में ही कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घंटों खोजबीन के बाद सिर को बरामद किया। एसएचओ और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्र में इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह लोग गांव से दक्षिण नदी के किनारे शौच के लिए गए तो सड़क पर खून गिरा दिखा। नदी के किनारे तक खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इससें लोग अनुमान लगाने लगे कि किसी की हत्या हुई है। तब तक किसी ने नदी में एक शव को देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तो उसका सिर गायब था। घंटों खोजबीन करने के बाद नदी में ही कुछ दूरी पर उसका सिर मिला। उसकी पहचान कसया थाना क्षेत्र के ही कोल्हुआ गांव के निवासी मुमताज पुत्र शमशाद के रुप में हुई। 

उसके परिजनों ने बताया कि रात को करीब आठ बजे खाना खाकर सो गया था। कैसे यहां आकर उसकी हत्या हुई है कुछ समझ में नहीं आ रहा है, जबकि ग्रामीण इस निर्मम हत्या को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लड़कों ने बताया कि मुमताज क्रिकेट का बढ़िया खिलाड़ी था। शनिवार को भी इसी ग्राउड पर उन लोनों के साथ क्रिकेट खेला था। क्या पता था कि उसकी हत्या हो जाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


इस संबंध में कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सिर कटी लाश नदी से बरामद की गई है। उसकी पहचान कोल्हुआ निवासी मुमताज के रुप में हुई है। परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें