फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: खिचड़ी मेले में आए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान तोड़ा दम

Fri, 17 Jan 2025 01:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक दरोगा सूबेदार यादव की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

खिचड़ी मेला में ड्यूटी के लिए गोंडा से आए एसआई की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम मेला ड्यूटी खत्म होने के बाद वह शाहपुर क्षेत्र के सरस्वतीपुरम लेन एक में बने अपने घर चले गए थे। वहां सोते समय यह घटना हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सूबेदार यादव गोंडा जिले के महिला थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम लेन एक में भी सूबेदार ने मकान बनवाया हुआ है। यहां उनका परिवार रहता है। खिचड़ी मेला में इनकी पांच दिन की ड्यूटी लगी थी। वह 12 जनवरी को ड्यूटी के लिए गोरखपुर आए।

16 जनवरी की शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद ये शाहपुर स्थित घर चले गए। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह सोते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूबेदार की खिचड़ी मेला में पांच दिन की ड्यूटी लगी थी। बृहस्पतिवार शाम चार बजे उनकी ड्यूटी खत्म हो गई। उनके मकान में किराए पर रहने वाले एक दारोगा ने घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें