फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल धूसड़। पिपराइच थाना क्षेत्र के बड़ी रेतवहिया गांव में रविवार दोपहर 42 वर्षीय मजदूर दयानंद भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कुंडी से लटकता मिला। पुलिस उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दयानंद पेंट-पॉलिश का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी मायके मोहद्दीपुर चली गई थी। इसी बीच दयानंद की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें