कठकुइयां-सेमरा मार्ग पर डीसीएम की चपेट से किशोर की मौत
कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा हरदो निवासी किशोर की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार को शाम सात बजे कु बेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा हरदो निवासी 14 वर्षीय नीरज पुत्र फेकू कठकुइयां-सेमरा मार्ग पर गांव की दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। कठकुइयां से सेमरा होते हुए जा रही डीसीएम ने चपेट में ले लिया। घायल किशोर को परिजन निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे कुबेरस्थान एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।