फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लिखी कार से हुआ हादसा, मां की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लिखी कार से हुआ हादसा, मां की मौत, दो बेटे घायल
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के पड़री मल्ल के पास शनिवार की रात में घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे कार की चपेट में आ गए। मां की मौत हो गई और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के विजयपुर थाना क्षेत्र के बरसाना गांव निवासी नेहाल और फैयाज अपनी मां फरीदा खातून (50) पत्नी निजामुद्दीन को बाइक से लेकर रात में करीब 10 बजे घर जा रहे थे। पड़री मल्ल गांव के सामने पुलिस लिखी कार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने फरीदा खातून को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी श्री यश त्रिपाठी कोतवाल राजू सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें