- फॉरेंसिक टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा, बेलवाजोर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गनेशपुर ग्राम पंचायत के बेलवाजोर गांव में सोमवार भोर में छप्पर में आग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसमें सो रहे एक बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई।
बेलवाजोर गांव के 90 वर्षीय गणपति गांव के बाहर सड़क किनारे छप्पर में रोज की तरह सो रहे थे और पशु बाहर बंधे थे। रात तीन बजे के करीब अचानक छप्पर में आग लग गई। घरवाले व गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक झोपड़ी में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था। इसमें उसमें सो रहे बुजुर्ग व बीमार गणपति अपने आप को बचा न सके और गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर गनेशपुर चौकी प्रभरी सुरेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ डीके सरोज और फॉरेंसिक टीम ने सोमवार सुबह पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य एकत्र किए। एसओ की माने तो आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।