फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 18 Feb 2023 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।

सार

सहजनवां थाना क्षेत्र लोनिया निवासी राधिका पत्नी दिलीप बृहस्पतिवार शाम को अपने घर में थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव का मनबढ़ अपनी पत्नी के साथ घर में घुसकर महिला को पीट दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के लोनिया गांव में बृहस्पतिवार शाम घर में घुसकर राधिका (50) को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मारपीट व हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र लोनिया निवासी राधिका पत्नी दिलीप बृहस्पतिवार शाम को अपने घर में थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव का मनबढ़ अपनी पत्नी के साथ घर में घुसकर महिला को पीट दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी ठर्रापार भेजा। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रामकरन उसकी पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मारपीट का मुकदमा दर्ज
पुंडा निवासी अरविंद कुमार ने मारपीट का केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के पुंडा निवासी अरविंद कुमार भट्ट गांव में आयोजित यज्ञ में परिजन के साथ शामिल होने गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिव शंकर, देव, अंकुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें