फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पीपीगंज नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में गए सभासद पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Aug 2023 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजालााब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में शामिल होने गए सभासद रामानंद मद्देशिया (48) पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लात-घूसों से भी सभासद को पीटा गया है। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि एक सफाईकर्मी को बृहस्पतिवार को मीटिंग में आने से मना करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के करीबियों ने हमला किया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


उधर, घटना के दौरान सभासदों ने बीच-बचाव करने के साथ विरोध प्रदर्शन किया। समर्थन में आए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर करके एक साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीपीगंज नगर पंचायत की शुक्रवार को बोर्ड की बैठक थी। इसमें सभासद रामानंद भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही रामानंद नीचे आने के लिए सीढि़यों पर पहुंचे, आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के कहने पर उनके समर्थकों ने हमला किया। आनन-फानन उन्हें लेकर कुछ लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से मलहम-पट्टी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

वहीं, नाराज सभासदों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कराकर विरोध-प्रदर्शन किया। रामानंद ने थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को रामानंद और कुछ अन्य सभासद अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश नाम का सफाई कर्मी बार-बार आ रहा था और वहीं पर बैठ गया था। रामानंद ने इसका विरोध किया था। आरोप है कि इसी को लेकर हमला किया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। सभासद रामानंद मद्धेशिया व सफाई कर्मी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण शुक्रवार को कार्यालय में विवाद हो गया। मेरी सहानुभूति सभासदों के साथ है। इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें