फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में कूदे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में कूदे युवक का शव मिला
विज्ञापन

कुसम्ही। खोराबार इलाके के बहरामपुर में जुआ अड्डे पर छापामारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए तुर्रा नाले में कूदे युवक का शव बुधवार को एनडीआरएफ ने बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, बहरामपुर गांव के अहिरावती टोला स्थित तुर्रा नाले के किनारे बाग में जुआ चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सोमवार की रात पुलिस एसओजी टीम के साथ खोराबार पुलिस ने छापामारी की। मौके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 28 हजार नकदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस की पकड़ से बचने के लिए चार लोग नाले में छलांग दिए। इनमें से तीन बच कर बाहर निकल गए जबकि गोरखनाथ क्षेत्र के पचपेड़वा, मिर्जापुर निवासी संजय यादव डूब गया। मंगलवार को परिवार के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूप में फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश की लेकिन तेज बारिश के चलते सफलता नहीं मिली। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने पुल के पास से शव बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें