फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईंट-भट्ठे के पास मिला युवक का शव, कच्ची शराब पीने से मौत का आरोप

Thu, 01 Dec 2022 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ईंट भट्टे पर कच्ची शराब कारोबार कोई नई बात नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कच्ची शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जुन (20), गोविंद (40), दीनानाथ (42), अजय(35), हरिलाल (50) की मृत्यु कच्ची शराब पीने से हुई थी, लेकिन पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के भाटपार इलाके में ईंट-भट्ठे के पास बुधवार सुबह युवक का शव मिला। युवक की पहचान बासूडीहा निवासी सरोज (40) के रूप में हुई। आरोप है कि कच्ची शराब पीने से उनकी मौत हुई है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बासूडीहा निवासी सरोज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वह कच्ची शराब पीने के आदी थे। मंगलवार शाम को भी वह शराब पीने गए थे। उन्होंने ईंट-भट्ठे पर तैयार की गई शराब पी और पास में ही नहर की पुलिया पर सो गए। बुधवार सुबह पत्नी जब जगी, तो पति को ढूंढने लगी।

इसी बीच ग्रामीणों ने ईंट-भट्ठे के पास पुलिया पर सरोज का शव मिलने की सूचना दी। रोते-बिलखते पत्नी मौके पर पहुंची। कच्ची शराब पीने के बाद सरोज की मौत होने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। सरोज के परिवार में पत्नी के अलावा एवं चार बेटियों माया, मीरा, अंजलि व रोली तथा बेटा किशन हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कच्ची शराब पीने से कई लोग गंवा चुके हैं जान
ईंट भट्टे पर कच्ची शराब कारोबार कोई नई बात नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कच्ची शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जुन (20), गोविंद (40), दीनानाथ (42), अजय(35), हरिलाल (50) की मृत्यु कच्ची शराब पीने से हुई थी, लेकिन पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें