गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के माड़ापार में तुर्रा नाले में एक 35 वर्षीय युवक की लाश शुक्रवार दोपहर मिली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, माड़ापार पुल के पास शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने पानी मे उतराती हुई लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ पैर बंधा था। वह काले रंग का अंडरवियर पहना हुआ है। रंग सावला है और चेहरा गोल है।
उसके शरीर पर जगह-जगह लाल रंग के धब्बे बने हुए हैं। देखने से लगता है कि लाश तीन-चार दिन पुराना है। वहीं पुलिस का कहना है कि हाथ पैर बंधे हुए नहीं थे। पुलिस ने मोर्चरी के लिए हाथ पैर बांधा है क्योंकि शव को पैक करने में दौरान दिक्कत हो रही थी। पुलिस युवक के पहचान कराने में जुटी है। पहचान के लिए युवक के शव की तस्वीर बीट सिपाहियों के ग्रुप और आसपास के थानों में भेजी गई है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में ट्रक को रोकने पर पहले टोला प्लाजा फिर पुलिस का बैरियर तोड़ा