फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हौसले बुलंद: गोरखपुर में ट्रक को रोकने पर पहले टोल प्लाजा फिर पुलिस का बैरियर तोड़ा

Fri, 23 Sep 2022 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। गांजा होने की सूचना थी, लेकिन सिमेंट मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
टोल प्लाजा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में गुरुवार रात 12 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की तो चालक टोला प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागने लगा। जंगल कौड़िया में पुलिस ने घेराबंदी कर फिर बैरियर लगाया और पास में ही एक ट्रक को बीच सड़क में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


दोबारा बैरियर तोड़कर चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा कर रुक गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। हालांकि, जांच में ट्रक में सिमेंट मिला।

जानकारी के मुताबिक, वायरलेस से पुलिस को ट्रक में गांजा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पर पीपीगंज पुलिस ने पहले नयनसर टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोकना चाहा, लेकिन ट्रक वहां की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए जंगल कौड़िया पहुंची, जंगल कौड़िया चौकी के सामने पुलिस पहले से बैरियर लगाया अन्य भारी वाहन खड़ा कर उक्त ट्रक को रोकने के लिए प्रयास किया, लेकिन ट्रक ने उसे भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चौरीचौरा में दिनदहाड़े गहने की दुकान से चार लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

अनियंत्रित ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। दोनों गाड़ियां टक्कर होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक रोकने के लिए प्रयासरत पुलिस भी ट्रक के नीचे आने से बच गई। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


इस संबंध में जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। गांजा होने की सूचना थी, लेकिन सिमेंट मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें