फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तुर्रा नाले में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Fri, 23 Sep 2022 06:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस का कहना है कि हाथ पैर बंधे हुए नहीं थे। पुलिस ने मोर्चरी के लिए हाथ पैर बांधा है क्योंकि शव को पैक करने में दौरान दिक्कत हो रही थी। पुलिस युवक के पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के माड़ापार में तुर्रा नाले में एक 35 वर्षीय युवक की लाश शुक्रवार दोपहर मिली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माड़ापार पुल के पास शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने पानी मे उतराती हुई लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ पैर बंधा था। वह काले रंग का अंडरवियर पहना हुआ है। रंग सावला है और चेहरा गोल है।

उसके शरीर पर जगह-जगह लाल रंग के धब्बे बने हुए हैं। देखने से लगता है कि लाश तीन-चार दिन पुराना है। वहीं पुलिस का कहना है कि हाथ पैर बंधे हुए नहीं थे। पुलिस ने मोर्चरी के लिए हाथ पैर बांधा है क्योंकि शव को पैक करने में दौरान दिक्कत हो रही थी। पुलिस युवक के पहचान कराने में जुटी है। पहचान के लिए युवक के शव की तस्वीर बीट सिपाहियों के ग्रुप और आसपास के थानों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में ट्रक को रोकने पर पहले टोला प्लाजा फिर पुलिस का बैरियर तोड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें