फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिलुआ नदी के किनारे युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 30 Mar 2023 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी आकाश यादव (22) पुत्र स्व नंदकिशोर का शव गुलरिहा क्षेत्र के चिलुआ के ताल में कोल्हुआ घाट पर पुल के नीचे पूरब तरफ बृहस्पतिवार की सुबह ताल के किनारे बाइक समेत मिला, शव दलदल में दबा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के चिलुआ के नदी में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव नदी के पुल के नीचे मिला। पास में ही युवक की बाइक भी मिली। मृतक के पीठ, पैर, कमर व सीने पर गंभीर चोट के निशान हैं। जीभ बाहर निकला व गले में दुपट्टा लिपटा मिला।

विज्ञापन


मौके पर एसपी नार्थ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में लंबे समय बाद फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने तड़तड़ाईं गोलियां, दहशत में लोग
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी आकाश यादव (22) पुत्र स्व नंदकिशोर का शव गुलरिहा क्षेत्र के चिलुआ के ताल में कोल्हुआ घाट पर पुल के नीचे पूरब तरफ बृहस्पतिवार की सुबह ताल के किनारे बाइक समेत मिला, शव दलदल में दबा हुआ था।
 

विज्ञापन

सूचना पर एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा मानुष पारिख, गुलरिहा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक का भाई विकास ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

विकास का कहना है कि मंगलवार की सुबह चिलुआताल क्षेत्र के रहमत नगर के रहने वाले मनोज, पंचम, विशाल पुत्रगण अशोक व अच्छेलाल पुत्र विनोद से भाई का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह विवाद की बात को लेकर उपरोक्त मिलने के लिए बुलाए थे, मेरे मना करने के बावजूद उनसे मिलने चला गया। शाम से फोन बंद जाने लगा, जिसका शव बृहस्पतिवार की सुबह चिलुआ नदी के पुल ने नीचे मिला।

मृतक एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी में काम करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें