फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: सरयू नहर के पास झोपड़ी में मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 27 Jan 2022 11:27 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के बेलहर इलाके के गनवरिया मेंहदावल मार्ग पर सरयू नहर के पास एक झोपड़ी में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान धर्मसिंहवा इलाके के मुशहरा गांव निवासी मनोज (32) पुत्र स्वर्गीय गौरी चौधरी के रूप में हुई।

विज्ञापन


मृतक के फूफा गनवरिया निवासी शिव प्रसाद चौधरी ने शव की शिनाख्त कर पुष्टि की है। उन्होंने युवक की संदिग्ध हाल में मौत होने का जिक्र किया है। युवक की मौत की वजह को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे थे।

एसओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें