फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: वृद्धा आश्रम में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, पिता और दोनों भाई बाहर करते हैं नौकरी

Sun, 12 Nov 2023 01:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

बेटे की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि युवक के फंदे से लटक कर जान देने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के धरमेर में दीपावली की सुबह एक किशोर का शव वृद्धा आश्रम में फंदे से लटका मिला। किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव निवासी अरविंद 17 पुत्र सीताराम प्रसाद शनिवार की रात से गायब था । घर पर मौजूद उसकी मां ने काफी खोजबीन की। पर पता नहीं चला। रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर आंबेडकर पार्क में बने वृद्धा आश्रम के कमरे में अरविंद का शव खिड़की के सहारे फंदे से लटकता मिला। अरविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन

घर पर अरविंद और उसकी मां रहते थे। जबकि पिता और दोनों भाई कहीं बाहर कार्य करते हैं। अरविंद की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि युवक के फंदे से लटक कर जान देने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें