4 जनवरी की सुबह एक बार राजू होटल से बाहर आया तो कर्मचारियों ने चेकआउट के बारे में पूछा। इसपर राजू ने कहा, अभी वह होटल में ही रहेगा। कहा, बाहर से खाना खाकर आता हूं तो पेमेंट भी दे देता हूं। वह कुछ देर के लिए होटल के बाहर गया और फिर लौटकर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद तभी से वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकला। राजू 24 घंटे में सिर्फ एक बार ही कमरे से बाहर निकला था। रविवार की सुबह होने पर भी जब राजू कमरे से बाहर नहीं आया और न ही उसने होटल का किराया चुकाया।
इसपर होटल कर्मचारी उसके कमरे में गए। कमरा अंदर से लॉक था। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी जब कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने इसकी जानकारी होटल मैनेजर को दी। मैनेजर ने तत्काल पुलिस को बुला ली। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर गई तो राजू बेड में मृत पड़ा था। उसके पास शराब की छह बोतलें रखी थीं। आधार कार्ड पर तो उसके दमनदीप का पता था, लेकिन पुलिस ने जब उसका मोबाइल खंगाला तो नेपाल का रहने वाला निकला। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। परिवार के लोग पहुंच रहे हैं। अगर परिवार तहरीर देता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।