गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के बंधुपुर में पेड़ से लटकती सोमवार को युवक की लाश मिली। वह रविवार को घर से निकला था और तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान गुलरिहा के सरहरी निवसी दुर्गेश (25) पुत्र रमाकांत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश बैंगलुरु में रहकर पेंट पालिश का काम करता था। उसकी शादी आठ मई में होने वाली थी। इस वजह से दस दिन पहले वह घर आया था।
घरवालों के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दुर्गेश रविवार शाम में चार बजे के करीब घर से निकल गया था और फिर घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि इसी बीच सोमवार सुबह उसका शव मिल गया।
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला खुदकुशी का है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।