फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: बोरे में रखा मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Fri, 24 Sep 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

मृतका के चाचा महुली इलाके के लोईयाभार निवासी श्रवण कुमार यादव ने दामाद राजेन्द्र यादव पर दहेज के लिए भतीजी की हत्या कर शव आमी नदी में फेकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के मगहर के पास आमी नदी के पटना पुल के निकट हत्या कर बोरे में रखा विवाहिता का शव मिला है। मछुआरों की मदद से पुलिस ने बोरे में रखे शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान 26 वर्षीय रिंकी यादव पत्नी राजेन्द्र यादव निवासी चौरी कोतवाली के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतका के चाचा महुली इलाके के लोईयाभार निवासी श्रवण कुमार यादव ने दामाद राजेन्द्र यादव पर दहेज के लिए भतीजी की हत्या कर शव आमी नदी में फेकने का आरोप लगाया। एसओ महुली रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें