फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमरे में मजदूर की मिली लाश, मुंह से निकला था खून

Wed, 22 Mar 2023 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चिलुआताल (गोरखपुर)।

सार

 एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि कमरे में मजदूर की लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवां में मंगलवार सुबह फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले राजबहादुर सिंह (48) की कमरे में लाश मिली। उसके मुंह से खून निकला था, लेकिन शरीर पर कोई चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के भिंड पंडारी निवासी राजबहादुर सिंह चिलुआताल इलाके के बरगदवां के सुग्रीव प्रजापति के मकान में किराए पर रहते था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह शराब का आदी था। जबकि, खुद एक नमकीन की फैक्ट्री में काम करने के साथ ही ठेले पर फास्ट फूड की दुकान लगाता था।

इसे भी पढ़ें: झाड़ी में महिला की मिली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन


रोज की तरह सोमवार की देर रात वह ठेला लेकर वापस कमरे पर आया और सो गया। सुबह काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अगल-बगल रह रहे लोगों ने आवाज लगाई और दरवाजा पीटना शुरू किया। अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। काफी देर तक जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस दरवाजा तोड़ अंदर घुसी तो राजबहादुर का शव पीठ के बल बिस्तर पर पड़ा था। उसके मुंह से खून निकला हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग गोरखपुर पहुंच रहे हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें