सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को जितेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम और ली गई रकम के बारे में लिखा गया है, जो कि ब्याज पर रुपये देता है। घर वालों के अनुसार दो माह से रुपये का ब्याज ने देने पर बार बार धमकी मिल रही थी।
परिजनों के अनुसार जितेंद्र पिछले तीन दिनों से बहुत परेशान थे और किसी को रकम देने की बात कह रहे थे। फिलहाल घरवालों ने आरोप के बारे में तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेब से सुसाइड नोट मिला है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।