फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की खेत में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या उलझी पुलिस

Thu, 29 Jun 2023 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खजनी (गोरखपुर)।

सार

छह दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी शांति अपने छोटे बेटे को लेकर मायके चली गई थी। जबकि, दोनों अन्य बच्चे यहीं पर पन्नेलाल के पास ही है।
 
विज्ञापन
मृतक पन्नेलाल। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खजनी थाना क्षेत्र के छताई गांव में बृहस्पतिवार सुबह पन्नेलाल (35) का खेत में शव मिला। औंधे मुंह मिले शव को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। खुदकुशी व हत्या के बीच उलझी पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हालांकि, शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद पन्नेलाल की पत्नी एक बच्चे को लेकर मायके चली गई है। बुधवार की रात में भी फोन पर दोनों की बहस हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  सही समय पर शुरू हो जाता उपचार तो नहीं जाती मधुमती की जान, सूचना देने में कर दी देरी
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छताई निवासी पन्नेालाल मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसकी शादी आठ साल पहले चौरीचौरा के बिरवा गांव निवासी शांति से हुई थी। छह दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी शांति अपने छोटे बेटे को लेकर मायके चली गई थी। जबकि, दोनों अन्य बच्चे यहीं पर पन्नेलाल के पास ही है।
विज्ञापन


बुधवार की रात में भी बहस हो गई, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खेत के एक सूखे गड्ढे में मिला है। औंधेमुंह गिरे शव को देखकर गांव वालों ने प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान गुरुकरन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें