फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी, भजन सम्राट भी रहेंगे उपस्थित

Thu, 29 Jun 2023 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

शाम छह बजे से शाम 7:20 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में मौजूद रहेंगे। इस बीच रामायण धारावाहिक के भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल टॉक शो में शामिल होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमकारम की ओर से राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर तीन जुलाई से शुरू हो रहे दो दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष नबारुन चटर्जी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने भजनों के माध्यम से शाम को सुरमई बनाएंगे। बताया कि शाम छह बजे से शाम 7:20 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में मौजूद रहेंगे।

इस बीच रामायण धारावाहिक के भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल टॉक शो में शामिल होंगे। चार जुलाई की शाम को गजल गायक चंदन दास अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें