सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल गांव के पास सोमवार को सरयू नहर में एक व्यक्ति का उतराता हुआ शव मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ है, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांसी क्षेत्र के मिठवल से गुजरने वाली सरयू नहर में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग जुट गए और किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक बनियान व अंडरवियर में मिला है। उसके शरीर में सफेद दाग है। नहर में टकराने से मुख के पास से खून निकला हुआ है। पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ बांसी अरुणचंद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में कोतवाल छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त में जुटे हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।