फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मछुआरे के जाल में फंसी युवती की लाश, शिनाख्त की कोशिश जारी

Thu, 10 Aug 2023 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो जगतबेला।

सार

बुधवार को मछुवारे मछली मारने गए थे। उसी दौरान जाल में युवती की लाश फंस गई। जाल में वजन महसूस होने पर मछुआरे ने शव को बाहर निकाला। युवती का शव देखकर घबरा गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के मीरपुर गांव के पास राप्ती नदी के जुड़े ताल में बुधवार की सुबह मछुवारे के जाल में एक युवती की लाश फंस गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त करानेकी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वर्तमान में नदी का पानी बढ़ा है। आशंका है कि शव बहकर आया होगा। फिलहाल, मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मछुवारे मछली मारने गए थे। उसी दौरान जाल में युवती की लाश फंस गई। जाल में वजन महसूस होने पर मछुआरे ने शव को बाहर निकाला। युवती का शव देखकर घबरा गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस के अनुसार, युवती का रंग गोरा है, उम्र करीब 23 वर्ष है। शरीर पर काले रंग की कढ़ाई वाली कुर्ती, पीले रंग का पजामा है। बाएं हाथ पर तीन स्टार व चार बिंदी का टैटू है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें