यूनिट टेस्ट परिणाम सोमवार को बताया गया जिसमें बेटे ने कम अंक पाया था। इससे क्षुब्ध होकर विद्यालय से आने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। सगे-संबंधियों के वहा पता करने के बाद मंगलवार की रात गुमशुदगी दर्ज कराया था।
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर एक निवासी सिपाही का बेटा यूनिट टेस्ट में कम अंक मिलने से क्षुब्ध होकर सोमवार की दोपहर बिना किसी को बताए घर से दिल्ली चला गया। वहां ई-रिक्शा वाले ने अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया तो किशोर को अपनी गलती का अहसास हुआ और ट्रेन से बुधवार की दोपहर घर लौट आया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के जंगल हकीम नंबर एक निवासी अजीत तिवारी एम्स थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। अजीत ने बताया कि बेटे की उम्र 17 वर्ष है और सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं का छात्र है। यूनिट टेस्ट परिणाम सोमवार को बताया गया जिसमें बेटे ने कम अंक पाया था।
इससे क्षुब्ध होकर विद्यालय से आने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। सगे-संबंधियों के वहा पता करने के बाद मंगलवार की रात गुमशुदगी दर्ज कराया था।