गन्ने की पत्तियों के नीचे जलता शव मिला
मडार विंदवालिया के कोहर टोली का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानां क्षेत्र के गांव मंडार विंदवालिया के टोला कोहर टोली के पूरब रायपुर फुलवरिया गांव के सीवान में एक शख्स का शव जलता मिला। गन्ने यह गन्ने की पत्तियों के नीचे जल रहा था। सूचना पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में ले लिया।
सोमवार रात आठ बजे सरेह में आग जलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। इसी बीच उनकी नजर जलते शव पर पड़ी तो लोग सकते में आ गए। सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी तो स्थानीय थाने की फोर्स अपने साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंची और आग बुझाई गई। फिलहाल अधजले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एसओ नौरंगिया पवन कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।