फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की विदाई कराने गए युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 25 Nov 2022 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शाम करीब चार बजे सिकंदर अपनी ससुराल चला गया। देर शाम करीब सात बजे सिकंदर के परिजनों को सूचना मिली कि सिकंदर ससुराल के बगल में स्थित खलिहान में अचेत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद उसे देर रात मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सिकंदर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में पत्नी की विदाई कराने गए युवक की खेत के पास लाश मिली। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जंगल बिहुलि गांव निवासी सिकंदर (24) की शादी बड़का सौरहा निवासी रामजीत की बेटी पूजा से हुई थी। महज तीन महीने ससुराल में गुजारने के बाद पूजा अपने मायके चली गई। जिसके बाद पत्नी की विदाई के लिए सिकंदर लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन पूजा ससुराल आने को तैयार नहीं थी।

बुधवार की शाम करीब चार बजे सिकंदर अपनी ससुराल चला गया। देर शाम करीब सात बजे सिकंदर के परिजनों को सूचना मिली कि सिकंदर ससुराल के बगल में स्थित खलिहान में अचेत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद उसे देर रात मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
मृतक सिकंदर के बड़े भाई संजय और उसकी मां ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। परिजनों ने तहरीर दी है। हालांकि, मृतक के ससुराल वालों ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें