फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया देखने गए युवक का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 30 Aug 2020 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, धनघटा/संतकबीरनगर।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन।(लाल घेरे में मृतक राजकुमार की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार की रात ताजिया देखने गए क्षेत्र के बालमपुर गांव निवासी युवक की रक्त रंजित लाश रविवार की सुबह अशरफपुर-डेबरी मार्ग पर पानी भरे गड्ढे में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने धनघटा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बालमपुर निवासी रामानंद का आरोप है कि 20 वर्षीय बेटा राजकुमार शनिवार की रात करीब नौ बजे अपने चचेरे भाई और भतीजे के साथ गांव के बगल धुनिया टोले में ताजिया देखने के लिए घर से निकला था। तभी से बेटा घर नहीं लौटा।

देर रात करीब 12 बजे राजकुमार अपने साथ गए लोगों को यह कहकर भेज दिया कि वह थोड़ी देर में घर लौट आएगा। रात करीब एक बजे राजकुमार के मोबाइल पर फोन किया गया तो घंटी गई, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद मोबाइल भी बंद हो गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह अशरफपुर- डेबरी के बीच शव मिलने की जानकारी हुई। बेटे की रंक्त रंजित लाश गड्ढे के पानी में पड़ी हुई थी। गर्दन, पैर, हाथ तथा शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे। पिता ने बेटे की हत्या करके लाश को फेंक दिए जाने की आशंका जताई है।

एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। एसओ ने बताया कि मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें