फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का कुंडी के सहारे लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का कुंडी के सहारे लटकता मिला शव
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के बोड़िया सुलत्तान गांव में रविवार की सुबह एक महिला का शव कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे लटकता मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी। मायके पक्ष ने कोतवाली पुलिस के तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बोड़िया सुलतान गांव निवासी चांदनी 26 वर्ष पत्नी रूपेश ठाकुर शनिवार को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह परिजनों ने देखा कि उसका शव पंखे की कुंडी के सहारे लटक रहा है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें