फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची डीडीयू की महिला क्रिकेट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केआईआईटी भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लगातार दो मैचों में जीत के साथ टीम ने अंतिम आठ में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


डीडीयू की टीम ने शुक्रवार को एसएनपीवी विश्वविद्यालय, रायगढ़ को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रायगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 36 रन पर ही सिमट गई। डीडीयू की ओर से अनामिका सिंह ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र दो रन देकर पांच विकेट चटकाए। श्रद्धा श्रीवास्तव और आराध्या निगम ने दो-दो विकेट लिए l
37 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीयू की टीम ने मात्र चार ओवर में ही मैच जीत लिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी डीडीयू ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को सात विकेट से पराजित किया था।
विज्ञापन


टीम के शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो. विमलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल एवं प्रो. आलोक गोयल, सचिव डॉ. राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्यूष दुबे, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पांडेय ने टीम मैनेजर प्रो. महेश यादव, प्रशिक्षक साधु प्रसाद व पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें