फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जुबिली कॉलेज में खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से कक्षा छह से 12 तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों में स्वेटर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल, सतीश सिंह ने विद्यार्थियों के प्रति इस संवेदनशील पहल के लिए प्रधानाचार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने शासकीय प्रावधानों का पालन करते हुए किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्र केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि अमूल्य निधि होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें