फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एफटीआईआई प्रवेश परीक्षा में डीडीयू के छात्र को तीसरा स्थान

Thu, 31 Oct 2024 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र हर्षित गुप्ता ने प्रतिष्ठित फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) की प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। इसमें एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सिर्फ 10 का ही चयन हुआ है। एफटीआईआई नवोदित कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और सृजनकर्ताओं को सशक्त अवसर प्रदान करता है। हर्षित गुप्ता एफटीआईआई की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय के पहले छात्र बन गए हैं। हर्षित ने समर्पण, कौशल और कला के प्रति प्रतिबद्धता से उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

अपने अनोखे कलात्मक दृष्टिकोण और उत्कृष्टता की लगातार खोज के लिए पहचाने जाने वाले हर्षित की यह यात्रा उनके सहपाठियों और गुरुओं के लिए प्रेरणादायक रही है।
उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे, विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें