- 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में महामहिम के हाथों होंगे सम्मानित
- सामुदायिक सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक के छात्र अंकुर कुमार मिश्र का चयन ''''नेशनल एनसएसएस'''' पुरस्कार के लिए हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में अंकुर को सम्मानित करेंगी। सामुदायिक सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुआ चयन किया गया है।
अंकुर मिश्र को वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल एनएसएस अवार्ड प्रदान किया गया। सत्र 2022-23 में अंकुर सेंट एंड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक थे। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समिति ने अंकुर के नाम की अनुशंसा की थी। अब भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से उनके नाम की घोषणा की गई है।
अंकुर डीडीयू में एमए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। सत्र 2024 में राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भी उनका हुआ था। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, एनएसएस के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह, सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार, प्रो. जेके पांडेय, प्रो. तनवीर आलम, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. जेपी यादव, प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. ईसी दास, डॉ. रोहित श्रीवास्तव व डॉ. नीतू श्रीवास्तव आदि ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।