फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : फंसी छात्रवृत्ति, छात्रों ने एमएलसी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति फंस गई है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर गुहार लगाई।
विज्ञापन

बीटेक, बीएससी कृषि और एलएलबी के छात्रों ने एमएलसी को दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले वर्षों में उन्हें छात्रवृत्ति मिल रही थी। इस वर्ष जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से तकनीकी कारणों का हवाला देकर आवेदन निरस्त कर दिया गया है। छात्रों ने बताया कि नियमानुसार उन्होंने अपने पिता का अपडेटेड आय प्रमाणपत्र अपलोड कर दिया था। इसके बाद भी समाज कल्याण विभाग उसे यह कहकर खारिज कर रहा है कि छात्रों ने पिता की जगह अपना आय प्रमाणपत्र लगाया है। छात्रों ने पूरे मामले की जांच की भी मांग की। एमएलसी ने उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें