सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल होंगे रक्षा मंत्री और मुख्य न्यायाधीश
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरातन छात्र सम्मेलन का उद्घाटन रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्य न्यायाधीश ऑनलाइन करेंगे।
पुरातन छात्र होते हैं संस्था की रीढ़ : कुलपति
गोरखपुर विश्वविद्यालय के पहले राष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन के अंतर्गत शनिवार को एजुकेशन इंडस्ट्री इंटरफेस विषयक कार्यशाला का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हाल में किया गया। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र अपनी संस्थाओं के लिए रीढ़ होते हैं। दुनिया भर के ख्यातिलब्ध संस्थानों के संचालन में पुरातन छात्रों की महती भूमिका है। विशिष्ट अतिथि ऐश्प्रा समूह के अतुल सर्राफ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के पहल का तारीफ की। कहा कि शिक्षा को तकनीक के साथ जोड़ना, समाज को लाभान्वित करेगा। मुख्य अतिथि प्रो. सुनील शुक्ला थे। संचालन प्रो. संजय बैजल ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रो. आरपी सिंह ने प्रस्तुत की।
‘सही जीवन जीने का आधार प्रदान करता है शिक्षक’
गोरखपुर। पुरातन छात्र सम्मेलन के अंतर्गत शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ डीएस तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिष्य को सही जीवन जीने का आधार प्रदान करता है। कार्यक्रम में डॉ. राज शरण शाही, डॉ. विभ्राटचन्द्र कौशिक, डॉ. ओपीएम त्रिपाठी, प्रो. शैलजा सिंह, प्रो. नरेश प्रसाद भोक्ता, प्रो. राजेश कुमार सिंह, सरिता पांडे, प्रो. सुनीता दुबे, प्रो. सुषमा पांडेय, प्रो. विजय चहल, प्रो. उदय सिंह, डॉ. एके जायसवाल डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।