फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में डीडीयू ने बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज में उत्तर प्रदेश के शीर्ष पांच राज्यों में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। रैंकिंग में डीडीयू ने वैश्विक स्तर पर 4031वां, एशिया में 1487वां और भारत में 240वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


स्पेन की साइबरमेट्रिक्स लैब वर्ष में दो बार यह रैंकिंग जारी करती है। इसमें दुनियाभर के विश्वविद्यालयों की वेब उपस्थिति, शोध प्रभाव व डिजिटल अकादमिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है।


पिछले कुछ संस्करणों में डीडीयू ने वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में निरंतर सुधार किया है। जनवरी-2025 में डीडीयू का वैश्विक स्थान 5339 था। यह जुलाई-2025 में सुधरकर 4637 और जनवरी 2026 में यह 4031 हो गया। इस प्रकार विश्वविद्यालय ने एक वर्ष के भीतर वैश्विक स्तर पर लगभग 1300 स्थानों का सुधार दर्ज किया है।
विज्ञापन




एशिया और भारत में भी सुधरी डीडीयू की रैंकिंग
एशिया में जनवरी-2025 में 1888वां, जुलाई-2025 में 1680वां स्थान मिला था। ताजा रैंकिंग में 1487वां स्थान मिला है। भारत के विश्वविद्यालयों के बीच जनवरी-2025 में 368वां, जुलाई-2025 में 292वां और अब जनवरी-2026 में 240वां स्थान प्राप्त किया है।



बोलीं कुलपति

इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि वैश्विक रैंकिंग में निरंतर सुधार, शोध और डिजिटल उपस्थिति को मिला प्रतिफल है। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की बढ़ती शोध क्षमता, अकादमिक गुणवत्ता तथा डिजिटल उपस्थिति को दर्शाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें