फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU: डेटा नहीं देने वाले कॉलेजों में विद्यार्थियों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित, यहां जानें ब्योरा देने की अंतिम तिथि

Sat, 13 Jun 2020 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कॉलेजों को 15 जून तक देना होगा ब्योरा
  • गोविवि के कुलसचिव ने जियो टैगिंग स्टैंडर्ड डेटा फार्मेट की फिडिंग का दिया समय
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब विद्यार्थी, शिक्षक और संसाधनों का पूरा ब्योरा नहीं देने वाले डिग्री कॉलेजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। शासन की सख्ती के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने 15 जून तक जियो टैकिंग स्टैंडर्ड डेटा फार्मेट की फिडिंग का मौका दिया है। जो कॉलेज इस अवधि में ब्योरा नहीं देंगे उनके यहां के विद्यार्थियों का कॉलेज और परीक्षा में प्रवेश प्रतिबंधित होगा।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 341 डिग्री कॉलेज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के हैं। इसमें से अभी तक मात्र 105 डिग्री कॉलेजों ने अपने यहां का ब्योरा ऑनलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से यह डेटा पहले 30 मई तक मांगा गया था। लेकिन कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है।

इसके बाद कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने 12 जून को सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र लिखकर 15 जून तक ब्योरा देने को कहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जो भी कॉलेज इस अवधि में अपने यहां का पूरा ब्योरा निर्धारित फार्मेट पर नहीं देंगे, वे खुद जिम्मेदार माने जाएंगे। जो डेटा नहीं भेजेंगे उनके यहां का प्रवेश मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें