फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : 23 विषयों की परीक्षाओं की समय सारिणी संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
- समय सारिणी जारी होने के बाद चूक पर मचा बवाल तो हुआ निर्णय
विज्ञापन

- 15 दिसंबर को ही जारी की गई थी समय सारिणी, एक दिन बाद ही संशोधन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल ही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर के 23 विषयों की समय सारिणी संशोधित कर दी गई है। यह समय सारिणी 15 दिसंबर को जारी की गई थी। कई विषयों की समय सारिणी में खामियां थीं तो कुछ विषयों में तिथि परिवर्तित किए जाने को लेकर मांग की गई थी।

डीडीयू और कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं के क्रम में 15 दिसंबर को स्नातक, परास्नातक, बीएड व सर्टिफिकेट कोर्स के विभिन्न विषयों की समय सारिणी जारी की गई थी। बताया जा रहा है कि बीएससी कृषि की नियमित और बैक की कुछ परीक्षाएं एक ही तिथि पर पड़ गई थीं, जिन्हें अव्यवहारिक माना जा रहा था। इसके अलावा इन परीक्षाओं के लिए डेढ़ घंटे की अवधि रखी गई थी, जबकि यह परीक्षाएं तीन घंटे की होती हैं। समय सारिणी जारी होने के बाद डीडीयू से लेकर कॉलेजों तक बवाल मचने के बाद समय सारिणी दुरुस्त की गई।
विज्ञापन

बीएड प्रथम सेमेस्टर की समय सारिणी में भी परीक्षा का समय सुबह नौ से 12 रखा गया था। कई परीक्षा केंद्रों की ओर से इसे लेकर आपत्ति जताई गई कि इस अवधि में दूसरे विषयों की परीक्षाएं होने के कारण छात्रों के बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। इसके बाद इन परीक्षाओं का समय संशोधित कर दोपहर एक से चार बजे तक किया गया है। इसी क्रम में सर्टिफिकेट इन जीएसटी की 19 दिसंबर से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसकी समय सारिणी बाद में जारी होगी।


-
विधि के छात्रों ने लगाए आरोप
समय सारिणी में बदलाव को लेकर विधि के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि पहले सभी परीक्षाओं के बीच में एक से दो दिन का गैप था। अब नई समय सारिणी में परीक्षाएं लगातार पड़ रही हैं। इसका असर उनकी तैयारियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

-
कोट
अलग-अलग कारणों से समय सारिणी में बदलाव किए गए हैं। संबंधित छात्र-छात्राएं संशोधित समय सारिणी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। - डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें