फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि केंद्र पर परीक्षा के बाद भी विद्यार्थियों ने खुद को किया विसंक्रमित, 343 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 04 Sep 2020 08:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शुक्रवार को नामांकित 22,950 विद्यार्थियों में 22,607 ने परीक्षा दी जबकि 343 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय केंद्र पर विद्यार्थी दो गज की दूरी को लेकर सजग रहे। परीक्षा देने के बाद भी विद्यार्थी सैनिटाइजर टनल से होकर निकले और खुद को विसंक्रमित किया।

विज्ञापन

 
परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल 22,950 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें 343 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कहीं भी नकल की सूचना नहीं मिली। ऑनलाइन भी मॉनीटरिंग की गई। शुक्रवार को बीए भाग तीन समाजशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र, बीएससी कृषि अंतिम वर्ष षष्टम प्रश्नपत्र, एमएससी कृषि अंतिम वर्ष (कृषि वनस्पति, कीट विज्ञान, प्रसार, अर्थशास्त्र, शस्य विज्ञान व उद्यान चतुर्थ प्रश्न पत्र) की परीक्षाएं हुई।

आज की परीक्षाएं (सुबह 9 से 12 बजे)बीए भाग तीन प्राचीन इतिहास तृतीय प्रश्नपत्र, बीएससी भाग तीन भौतिकी, प्रणिविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी गृह विज्ञान भाग तीन षष्टम प्रश्नपत्र,
विज्ञापन


 

विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षाएं कराकर अंकचार्ट भेजें प्राचार्य

गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपील किया है कि वे अपने यहां विभागाध्यक्षों से संपर्क कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं कराकर शीघ्र ही अंकचार्ट भेजे दें ताकि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए।

खुलेंगे कार्यालय
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय शनिवार को भी खुलेंगे। शासन ने शनिवार को लॉकडाउन समाप्त कर दिया है। यह जानकारी कुलसचिव डॉ ओमप्रकाश ने दी।

मौखिक परीक्षाएं 11 से
गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमकॉम अंतिम वर्ष (व्यक्तिगत) परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षाएं 11 सितंबर से 18 सितंबर तक होंगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो विनय कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और दोपहर एक बजे से चार बजे तक होगी। सभी विद्यार्थी मास्क लगाकर ही आएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें