फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बादलों की लुकाछिपी और तेज हवा से गिरा दिन का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह हुई बूंदाबांदी, 30-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं
विज्ञापन

- तापमान अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम ने बुधवार को फिर करवट ली। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में सूर्य और बादलों के बीच चल रही लुकाछिपी और तेज हवा के कारण दिन का तापमान गिर गया। इस दौरान 30-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह बादल घिरने और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने कुल वर्षा 0.1 एमएम दर्ज किया है। इसके बाद दिन भर कभी धूप तो कभी बादल का सिलसिला बना रहा। इस वजह से अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 16 जनवरी के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 22 डिग्री से नीचे रहा। एक दिन पहले मंगलवार को तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी एक दिन में तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं कोहरा घिरने की संभावना है। हालांकि, दिन में तापमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें