फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहू की पिटाई से घायल मां को बेटी लेकर गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर में बहू की पिटाई से सास घायल हो गई थीं। सास ने बहू व पोती पर मारपीट कर घायल करने का केस दर्ज कराया है। इस बीच बहू से आतंकित मां को बेटी अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।
जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ इलाके की रहने वाली 72 वर्षीय फुलमति देवी को एक लाख रुपये मंदिर में पति के नाम पर दान देने से नाराज बहू ने पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद वह उल्टे थाने शिकायत लेकर पहुंच गई थी। पुलिस जब घर पहुंची तो बुजुर्ग महिला को घायल देख वास्तविकता की जानकारी हुई। पुलिस 72 वर्षीय सास की तहरीर पर बहू और उसकी बेटी के खिलाफ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मां के साथ हुई घटना की जानकारी होने पर घर पहुंची बेटी उनको अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बुजुर्ग को सता रही पोती की चिंता

घटना के बाद नाराज बुजुर्ग सास ने बहू के साथ पोती पर भी केस दर्ज करा दिया था, लेकिन अब उनको उसकी चिंता सताने लगी है। केस की विवेचना कर रहे दरोगा से वह पोती का नाम इस मामले से हटाने का अनुरोध कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें