फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहू ने धक्का दिया, चाैखट से सिर टकराने से माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
धुरियापार। उरुवा बाजार थानाक्षेत्र के हुसैनपुर उर्फ खटकपुरा गांव में मंगलवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध रामराज यादव की मौत हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की में बहू ने उन्हें धक्का दे दिया। पीछे की ओर गिरने के दौरान उनका सिर चौखट से टकरा गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार की तहरीर पर उरुवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर बहू और उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हुसैनपुर उर्फ खटकपुरा निवासी रामराज यादव का मंगलवार को किसी बात को लेकर अपनी पतोहू और नाती से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान बहू ने रामराज को धक्का दे दिया। इससे वह पीछे की ओर गिरे और सिर चौखट से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर उरुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की बहू और नाबालिग पौत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें