रेलवे ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैच में डीएएससीबी नई दिल्ली ने मेजबान लक्ष्य एकेडमी को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में एलसी यूपी की टीम ने हरदीप के शानदार पारी की बदौलत लगातार दूसरे मुकाबले में बिहार क्रिकेट संघ को आसानी से 150 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक 31 रन अंकुर मलिक और 22 रन कप्तान राहुल सिंह ने बनाए। इनके अलावा यशोवर्धन ने 13 और विजय ने 10 रन बनाए। डीएएससीबी की ओर से मोहम्मद आरिफ और चरणजीत ने दो-दो, मित्रकांत यादव, हरप्रीत व पुनीत मेहरा ने एक-एक विकेट लिया।
डीएएससीबी की टीम ने 19वें ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए शलभ ने नाबाद 34 रन, पुनीत मेहरा ने 35 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हरप्रीत ने 18 रन, यादवेंद्र सिंह यादव ने 28 रनों का योगदान किया। लक्ष्य की ओर से प्रिंस शाही, शिवम चौधरी, विजय यादव और अंकुर मलिक ने एक-एक विकेट हासिल किया।