फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी युवती
विज्ञापन

जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव में शुक्रवार की दोपहर से एक युवती अपने प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठी है। प्रेमी और घर वाले बाहर से दरवाजा बंद कर कहीं चले गए हैं।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव की युवती से इसी थाना क्षेत्र के चितहा गांव निवासी युवक का प्रेम संबंध हो गया। युवती का कहना है कि प्रेमी ने मंदिर में शादी की थी। इसके बाद दोनों एक माह तक साथ घर छोड़कर चले गए थे। वापस घर आने पर प्रेमी उसे सिरसिया बुजुर्ग छोड़कर अपने घर रहने लगा। अब साथ रखने को तैयार नहीं हो रहा है। शुक्रवार की दोपहर में वह प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची और धरने पर बैठ गई। इसके बाद युवक के परिजन दरवाजे पर ताला लगाकर कहीं और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नेबुआ नौरंगिया पवन कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर युवती और आरोपियों से बातचीत की गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें