उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिव्यांग की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे एक शख्स अपने बेटे के साथ मिलकर दिव्यांग को सड़क के किनारे लेटाकर लाठी-डंडो से पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो आठ मार्च का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह मामला बस्ती जिले से सटे कांटे रोड के प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स बायोपोखर गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी मामूली बात को लेकर नाराज विशाल शुक्ला अपने बेटे शरद के मिलकर दिव्यांग शरद शुक्ला की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।