फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झुंझुनू वाली दादी, ममता की मूरत... भजनों पर झूमें श्रोता

Wed, 02 Sep 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दादी परिवार महिला मंगल समिति की ओर से आयोजित 23वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से हुई। शाम को दादी की पूजा-अर्चना कर ज्योति जलाई गई। महिलाओं ने मंगल पाठ किया। देर रात तक झुंझुनू वाली दादी, ममता की मूरत... जैसे भजनों पर श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस के निजी अतिथि भवन में हुआ। कार्यक्रम में राणी सती दादी का भव्य मंदिर सजाया गया। शृंगार करने के बाद थली पूजन किया गया। इसके साथ ही दादी को भोग आरती की गई। दादी की ज्याेति जलाई गई जिसमें यजमानों ने पूजा-अर्चना कर ज्योति ली। साथ ही मौजूद दादी भक्तों ने भी बारी-बारी से ज्योति ली। इस दौरान महिलाओं की ओर मंगल पाठ किया गया। मुंबई से पधारे मंगल पाठ वाचक कुंदन मिश्रा ने इस दौरान भजनो की लड़ी लगा दी। सबसे पहले गणेश वंदना, पितर , हनुमान और दादी के मीठे भजनों के साथ रायणी चरित्र मानस का मंगल पाठ आरंभ किया। पाठ के दौरान प्रमुख भजनों में झुंझुनूवाली दादी ममता की मूरत है..., मेरा कस के पकड़ लो हाथ..., नारायणी को पालने में झुलावे मां सुलोचना..., झूम झूम के नाचेंगे मैया जी को लाल चुनरिया..और तेरा ही भरोसा है तेरा ही सहारा है.... पर भक्त झुमते नजर आएं ।
इसके साथ ही समिति की सखियों ने मनमोहक नृत्य और झांकियां प्रस्तुत कीं। लगभग एक हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आशा अग्रवाल, साधना लिलारिया, शारदा चांदवासिया, उमा पोद्दार, किरण पोद्दार, सुनीता टिबडेवाल, सुमन सिंघानिया, बबीता जालान, मंजूश्री जालान, उमा तुलस्यान, मधु तुलस्यान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं तथा शिवकुमार अग्रवाल, महिमन तुलस्यान, संतोष तुलस्यान, विनोद अग्रवाल, पवन सिंघानिया, भरत जालान, अनुराग खेतान सहित अनेक दादी भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा
समिति की अध्यक्ष आशा-शिवकुमार अग्रवाल ने सपरिवार मंगल कलश का पूजन किया। इसके बाद लच्छीपुर से 101 दादी सखियां गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश लेकर राणी सती दादी मंदिर, लच्छीपुर के लिए रवाना हुईं। रास्ते भर दादी के गुणगान और जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें